ChhattisgarhRaftaar News Cg

लगातार बारिश से टूटा लूतिया डैम, दो लोगों की मौत, चार लापता..प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान……

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार देर रात लगातार हो रही बारिश ने बड़ा हादसा ला दिया। तातापानी चौकी क्षेत्र स्थित करीब 50 साल पुराना लूतिया डैम अचानक टूट गया, जिससे तबाही का मंजर देखने को मिला। डैम टूटने से नीचे बसे दो मकान बह गए। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। कई मवेशियों की भी मौत हो गई और कुछ के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार रात करीब 10 बजे लूतिया डैम का पानी अचानक भराव क्षमता से ऊपर चला गया और बांध टूटने के बाद आस-पास के क्षेत्रों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के लिए तत्काल एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम को तैनात किया गया। संयुक्त टीम लापता लोगों की तलाश और प्रभावित परिवारों की मदद में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....