BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; डीपी कॉलेज के पास छात्र पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। रविवार शाम डीपी कॉलेज के पास रायगढ़ निवासी छात्र दामोदर डडसेना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दामोदर डडसेना शहर में रहकर आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करता है। रविवार को कोचिंग से छुट्टी के बाद नाश्ता करने जा रहा था। तभी डीपी कॉलेज के सामने ब्लैक रंग की एक्टिवा पर सवार युवक ने बिना इंडिकेटर दिए तेज रफ्तार में वाहन निकाला। दामोदर ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी, जो नशे की हालत में था, गाली-गलौज पर उतर आया और देखते ही देखते उसने धारदार हथियार से छात्र पर हमला कर दिया। हमले में घायल दामोदर को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन नशे में झगड़े और चाकूबाजी जैसी वारदातें हो रही हैं, लेकिन अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं दिख रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...