ChhattisgarhRaftaar News Cg

गणेश विसर्जन जुलूस में बोलेरो घुसी, 3 की मौत, शराब के नशे में चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन जुलूस मातम में बदल गया। शराब के नशे में बोलेरो चालक ने भीड़ में गाड़ी घुसा दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान अरविंद केरकेट्टा (19), विपिन प्रजापति (17) और खिरोवती यादव (32) के रूप में हुई है। आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव (40) निवासी कुदमुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, एएसपी अनिल सोनी और एसडीओपी दिलीप कोसले मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(A), 105 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...