BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मासूम की दर्दनाक मौत, गले में चना फंसने से डेढ़ साल के बच्चे ने तोड़ा दम…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर में मंगलवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ग्राम बरपारा निर्धि निवासी जय कुमार पोर्ते के डेढ़ साल के बेटे शिवांश पोर्ते की गले में चना फंसने से असमय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिवांश अपने घर में खेलते-खेलते चना खा रहा था। इसी दौरान चना गले में फंस गया और बच्चा छटपटाने लगा। परिजन तत्काल उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि छोटे बच्चों को कभी भी कठोर या दानेदार खाद्य पदार्थ जैसे चना, मूंगफली, मक्का या सूखे मेवे अकेले खाने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसी लापरवाही उनकी जान के लिए खतरा बन सकती है। शिवांश की असामयिक मौत ने एक बार फिर अभिभावकों को चेताया है कि बच्चों की सुरक्षा में जरा-सी चूक भी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....