ChhattisgarhRaftaar News Cg

भिलाई में 16 साल की नाबालिग 7 दिन से लापता, मां ने वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई गुहार….

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) उम्दा क्षेत्र की 16 साल की नाबालिग लड़की पिछले 7 दिनों से लापता है। जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की सुबह 8 बजे वह रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसी दिन भिलाई-3 थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस ने 24 घंटे पूरे होने का हवाला देकर गुमशुदगी दर्ज करने से मना कर दिया। अगले दिन यानी 28 अगस्त को मामला दर्ज हुआ। इसके बावजूद अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।

मां ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार….

लड़की की मां उगाला बंजारे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रशासन से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। वीडियो में मां रोते हुए कह रही हैं— “मेरी 16 साल की बेटी 7 दिन से लापता है। पुलिस मेरी कोई मदद नहीं कर रही। मैं बार-बार थाना जा रही हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। प्लीज सर… मुझे मेरी बेटी से मिला दीजिए। मेरी जिंदगी में उसके अलावा कुछ नहीं है।” वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

परिजनों का आरोप- पुलिस ने दिखाई लापरवाही…..

उगाला बंजारे का कहना है कि यदि पुलिस ने पहले दिन ही गंभीरता से कार्रवाई की होती तो बेटी का पता लगाया जा सकता था। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस का पक्ष……

भिलाई-3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने इस मामले में कहा है कि पुलिस की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। मामले में जांच चल रही है और जल्द ही अपडेट सामने आएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...