ChhattisgarhRaftaar News Cg

शौच के लिए गई महिला की तालाब में मिली लाश, गांव में सनसनी…..

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम आमदी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के कुंभार तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। मृतका की पहचान 65 वर्षीय रुक्मणी देवांगन, पति दुजराम देवांगन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रुक्मणी देवांगन सोमवार रात करीब 11 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। देर रात तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह करीब 6:30 बजे ग्राम के कुछ युवकों ने तालाब में शव देखा और तुरंत पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल मर्चुरी भेजा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...