ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन सप्लाई, रायपुर में चांद-गुरु गिरफ्तार, 28 आरोपी अब तक अरेस्ट…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट के दो बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमृतसर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ चांद और गुरजीत सिंह उर्फ गुरुजी को कबीर नगर से पकड़ा है, जबकि इनके साथी अयान परवेज को गंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार कर हेरोइन मंगवाते थे और रायपुर समेत बिलासपुर व धमतरी तक सप्लाई करते थे। अब तक इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पहले की कार्रवाई में आरोपियों से हेरोइन, MDMA, कार, मोबाइल, तौल मशीन, पिस्टल और 82 कारतूस बरामद किए थे। जांच एजेंसियां आरोपियों से जुड़े कारोबारियों, नेताओं और अधिकारियों के तार तलाश रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और नाम सामने आ सकते हैं तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े हर शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...