ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आदिवासी महिला से गैंगरेप, एक हफ्ते तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म… दो आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कापू थाना क्षेत्र में एक बार फिर हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने तलवार की नोक पर एक आदिवासी विवाहित महिला को घर से अगवा कर लिया और करीब सप्ताहभर तक बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी, जिस कारण वह शुरुआत में थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। बाद में गांव में बैठक बुलाई गई, जिसमें ग्रामीणों ने महिला को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...