ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सुकमा में पुलिस-CRPF की बड़ी कार्रवाई, तीन नक्सली गिरफ्तार… आईईडी विस्फोट की साजिश नाकाम! 

सुकमा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना चिंतागुफा क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। ये नक्सली आईईडी विस्फोट की साजिश रच रहे थे, जिसे जवानों ने समय रहते नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार नक्सली जंगल के रास्ते में आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे। गश्ती अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगते ही तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके पास से टिफिन बम, 5 डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक वायर और पेंसिल सेल बरामद किए गए। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान पोड़ियाम जोगा, माड़वी मासा और पोज्जा माड़वी के रूप में हुई है। ये सभी चिंतागुफा क्षेत्र के बुर्कलंका गांव के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने आईईडी विस्फोट की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सली सुरक्षाबलों की आवाजाही रोकने और ग्रामीणों में भय का माहौल बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री लेकर घूम रहे थे। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। सुरक्षा बलों का कहना है कि लगातार गश्त और तलाशी अभियानों से नक्सलियों की गतिविधियां सीमित होती जा रही हैं और उनकी साजिशें नाकाम हो रही हैं। हाल के दिनों में सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में आईईडी बरामदगी और नक्सलियों की गिरफ्तारी के मामलों में तेजी आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई नक्सली हिंसा पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होगी। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि निर्दोष ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और नक्सलियों के खिलाफ अभियान और सख्ती से जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...