ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मुंगेली में नकली शराब बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, 35 हजार लीटर स्पिरिट जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। “ऑपरेशन बाज” के तहत फास्टरपुर थाना पुलिस ने दबिश देकर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक टैंकर, एक आल्टो कार और 35 हजार बल्क लीटर स्पिरिट जब्त की है। बरामद माल की कुल कीमत 46 लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह भोपाल से बिलासपुर तक स्पिरिट की तस्करी कर रहा था। तस्कर नकली शराब तैयार करने के लिए फर्जी स्टिकर, होलोग्राम और ढक्कनों का उपयोग करने वाले थे। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इस बड़े अवैध कारोबार को विफल कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट, ट्रेडमार्क एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....