ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महाराणा प्रताप चौक में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से महिला की मौत…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, विद्युत नगर कॉलोनी तिफरा निवासी साधिन बाई (60 वर्ष) अपने बच्चों से मिलने जरहाभांठा मिनीबस्ती जा रही थीं। शाम लगभग 6:30 बजे चौक पर पहुंचते ही उन्हें तेज रफ्तार पुष्पराज बस (क्रमांक CG10BZ0993) ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सिविल लाइन पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्...