ChhattisgarhRaftaar News Cg

आदिवासी छात्रावास में दर्दनाक हादसा, लकड़ी काटते समय बच्चे के पैर में लगी कुल्हाड़ी, इलाज के दौरान मौत…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक हृदय विदारक घटना घटित हुई। जरहाडीह स्थित आदिवासी छात्रावास में चौथी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। लकड़ी काटते समय कुल्हाड़ी छिटककर छात्र के पैर में लग गई, जिससे उसकी गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बसकेपी निवासी 10 वर्षीय अभय कच्छप जरहाडीह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। रविवार को वह अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान हॉस्टल का चौकीदार बाहर लकड़ी काट रहा था। बच्चे वहीं पास में खड़े होकर देख रहे थे कि अचानक लकड़ी से टकराकर कुल्हाड़ी उछली और अभय के बाएं पैर में जा लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि नस कटने से तेजी से खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही छात्र को तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर लाया गया। वहां से स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया। पिता साहिबा कच्छप भी मौके पर पहुंचे और बेटे को लेकर रवाना हुए। प्रतापपुर तक बच्चा होश में रहा, लेकिन उसके बाद बेहोश हो गया। अंबिकापुर के निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से छात्रावास परिसर और मृतक के गांव में शोक की लहर फैल गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...