ChhattisgarhRaftaar News Cg

24 घंटे तक उफनती नदी में फंसा युवक, प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से किया सफल रेस्क्यू……

सुकमा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भारी बारिश के बीच एक युवक 24 घंटे तक शिप्रा नदी के किनारे चट्टानों के बीच फंसा रहा। सोमवार को प्रशासनिक टीम ने हेलीकॉप्टर की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, तेलावर्ती गांव का यह युवक रविवार को अचानक उफनती शिप्रा नदी में फंस गया था। प्रारंभिक चरण में रेस्क्यू टीम ने मोटर बोट के माध्यम से बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी में तेज बहाव और चट्टानों की वजह से अभियान सफल नहीं हो सका। इसके बाद जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर मंगाया और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रही। युवक को सुरक्षित निकालकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि बस्तर संभाग में बीते कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के कई गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट चुका है। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है तथा डूब क्षेत्रों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...