ChhattisgarhRaftaar News Cg

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पेंटर ने दी जान, पत्नी की 12 घंटे बाद मौत… एक बेटा जेल में दूसरा नाबालिक, रह गए अनाथ……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां आर्थिक तंगी से परेशान पेंटर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महज 12 घंटे बाद उसकी पत्नी ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब उनके दोनों बेटे अनाथ हो गए हैं। जैतखाम की सिकोला बस्ती निवासी तिलक कुर्रे (50) पेंटर का काम करते थे। उनकी पत्नी शीतल (40) मजदूरी कर परिवार का सहारा बनी रहती थी। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार पर मुसीबत तब और बढ़ गई जब उनका बड़ा बेटा (24) मारपीट के एक मामले में 15 दिन पहले जेल चला गया। छोटे बेटे (17) के कंधों पर पूरा घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई। इसी बीच शीतल गंभीर रूप से बीमार हो गई और उसे आंत की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बड़े ऑपरेशन में 10 यूनिट खून चढ़ाया गया। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन इलाज के भारी खर्च ने परिवार को और मुश्किलों में डाल दिया। वार्ड की पूर्व पार्षद उषा ठाकुर के अनुसार, घर की बिजली पहले ही काट दी गई थी। जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ गया था। इन परिस्थितियों से टूटकर तिलक ने 31 अगस्त की शाम करीब 4 बजे घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार ने अस्पताल में भर्ती शीतल को यह खबर छुपाई, लेकिन संयोग से कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन 1 सितंबर की सुबह 5 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिवार के दोनों बच्चे अकेले रह गए हैं। बड़ा बेटा जेल में है और छोटा नाबालिग है। मोहल्ले वालों का कहना है कि यह दंपती जीवनभर एक-दूसरे का सहारा बना रहा और मौत ने भी उन्हें ज्यादा देर अलग नहीं रखा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...