Raftaar News Cg

जिले के प्रत्येक थानों में आपराधिक गतिविधियों अंकुश लगाने संदिग्ध व्यक्तियों की वाहन चेकिंग…… शमन शुल्क के साथ हुई कारवाई….

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) नए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु बिलासपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र थाना एवं यातायात बिलासपुर की टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया। चेकिंग कार्यवाही में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल थे।

सिविल लाइन थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर तिराहा, तारबाहर अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहा, तोरवा अंतर्गत गुरुनानक चौक, सिटी कोतवाली अंतर्गत रिवर व्यू, सरकंडा हुंडई चौक, कोनी तुर्काडीह, सकरी थाना में, कोटा थाना में, मुंगेली तिराहा, सिरगिट्टी बन्नाक चौक, चकरभाटा नयापारा चौक और ग्रामीण थाना सीपत नवाडीह चौक, पचपेड़ी, बिल्हा, रतनपुर, तखतपुर, हिर्री, कोटा, मस्तूरी में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

एमवी एक्ट एवं अन्य प्रकरणों में आया 74300 रुपए समन शुल्क:-

185 एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 39 कार्यवाही एवं अन्य 178 प्रकरण में 74300 रुपए समन शुल्क लिया गया है। बता दे इस प्रकार की चेकिंग जिले के हर थाना क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...