BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गुण्डागर्दी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, दो घंटे में पुलिस ने लिया दबोच..शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू की नोंक पर दी धमकी, की मारपीट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी कर आमजन में दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को सकरी पुलिस ने महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से चाकू दिखाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना 27 मई 2025 की है। प्रार्थी सहसराम सूर्यवंशी निवासी शिकारी मोहल्ला पांड, बटालियन के पीछे, सकरी बाजार में सब्जी खरीदने गया था। शाम करीब 5 बजे वह नया बाजार तालाब के पास बैठा था, तभी वहां पहुंचे निहाल यादव, समीर यादव और राजकुमार विश्वकर्मा ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर तीनों ने पहले गाली-गलौच की, फिर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नया बाजार क्षेत्र से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान समीर यादव के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. समीर यादव पिता साधराम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी शांति नगर, सकरी,

02. राजकुमार विश्वकर्मा पिता सरजू विश्वकर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी शांति नगर, सकरी,

03. निहाल यादव उर्फ लल्लू पिता स्व. पवन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाजार पारा, सकरी, जिला- बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...