ChhattisgarhRaftaar News Cg

ट्रक में फंदे से लटकता मिला ड्राइवर का शव, खदानों की बंदी से परेशान होने की आशंका…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में खड़े ट्रक के भीतर एक ड्राइवर का शव फंदे से लटकता मिला। इस सनसनीखेज घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी के रूप में हुई है, जो ट्रक क्रमांक CG 15 DF 8459 का मालिक और ड्राइवर दोनों था। उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दी। हालांकि सूत्रों के अनुसार, आसपास के क्षेत्र की कोल खदानों का लंबे समय से बंद रहना और आमगांव खदान में 10–12 दिनों से लोडिंग न मिलना आत्महत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है। खदान प्रबंधन की मनमर्जी और लापरवाही के चलते ट्रक मालिक और ड्राइवर लंबे समय से परेशान थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...