ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

KORBA: 14 अपराध के नामजद आरोपी निगरानी बदमाश की पुलिस कस्टडी में मौत, विभाग में मचा हड़कंप, दर्री थाने के पुलिसकर्मी हुए निलंबित, एसपी ने कहां जांच के बाद होगा खुलासा…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा में पुलिस हिरासत में एक शातिर बदमाश की मौत का मामला सामने आया है। हत्या के प्रयास, बलवा और लूट जैसे गंभीर अपराध के मामलों में फरार चल रहे, शातिर बदमाश को 19 जुलाई की देर रात दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार की तड़के साढ़े 5 बजें आरोपी को सिविल लाइन पुलिस के सुुपुर्द किया गया। यहां से उसे तुरंत ही मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने आरोपी सूरज को मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दर्री थाना के एक सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के दर्री और सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, कि निगरानी बदमाश सूरज हथठेल के खिलाफ सिविल लाइन थाना में हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज थे। जिले में उक्त शातिर बदमाश के खिलाफ 14 नामजद अपराध दर्ज थे। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सूरज हथठेल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी 18 जुलाई को पाली थाना क्षेत्र में एक स्कूटी की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की देर रात करीब डेढ़ बजे दर्री पुलिस की टीम ने फरार आरोपी सूरज हथठेल को एनटीपीसी के ओल्ड साईलों के पास संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस ने देर रात ही आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है, कि देर रात आरोपी सूरज हथठेल को गिरफ्तार करने के बाद दर्री पुलिस ने करीब 4 घंटे बाद सुबह साढ़े 5 बजें सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया। आरोपी सूरज हथठेल की हालत सही नही होने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण उपरांत डाक्टर ने सूरज हथठेल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल दर्री थाना में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी सूरज हथठेल निगरानी बदमाश था। मौत का कारण क्या है, इसकी मजिस्ट्रियल जांच करायी जायेगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नियमों के तहत मौत के कारणों की जांच होगी। जांच के बाद ही शातिर बदमाश सूरज हथठेल के मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...