ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…….

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में रेप के आरोपी को पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बुधन राम (34) के रूप में हुई है। दरअसल, पीड़िता ने 29 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 9 अगस्त की रात करीब 10 बजे बाथरूम जाने के लिए बाहर निकली थी, तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर घर के बाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।लोक-लज्जा के चलते पीड़िता ने घटना की तत्काल शिकायत नहीं की थी। लेकिन 28 अगस्त को आरोपी द्वारा गाली-गलौज करने पर उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस से शिकायत की। कुसमी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 30 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!