ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक माइल स्टोन से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के राजपुर-कुसमी मार्ग पर सरगांवा नाले के पास देर रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सड़क किनारे लगे माइल स्टोन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दो टुकड़ों में टूट गई और सवार युवक-युवती 50 फीट दूर खेत में जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप वाहन की मदद से दोनों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य युवक-युवती से पूछताछ में मृतकों की पहचान देवराज (21) निवासी बलरामपुर और बिंदू टोप्पो (16) निवासी हर्राटोली के रूप में हुई। बताया गया कि सभी लोग अंबिकापुर से हर्राटोली लौट रहे थे। हादसे के बाद पीछे आ रही बाइक पर सवार युवक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, जबकि युवती ने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत! बिलासपुर; शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नहीं, संस्कार भी गढ़ें: कलेक्टर संजय अग्रवाल, दो दिन में लक्ष्य पूरा क... बिलासपुर; 3 से 6 हजार में कैसे चलेगा घर..वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्... सीपत; खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख का भुगतान, काम नहीं होने का आरोप, सरपंच पर गबन के आरोप! बिलासपुर; नकटी विस्थापन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका..बेघर परिवारों... बिलासपुर; विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा: छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक पर अभद्रता का लगाया आरोप,... बिलासपुर; बकाया किराया नहीं चुकाने पर निगम का एक्शन: नए बस स्टैंड की 20 से अधिक दुकानें सील, एक सप्त...