BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जन्मदिन में धारदार चाकू से केक काटना पड़ा भारी, पुलिस ने 4 युवकों को पकड़ा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जन्मदिन की खुशी जेल की सलाखों तक पहुँचा दी। तारबाहर थाना पुलिस ने जन्मदिन में धारदार चाकू और चापड़ से केक काटते और लोगों को धमकाते चार युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 28 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक धारदार हथियार से केक काटते और आम लोगों को डरा-धमका रहे थे। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 30 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर तारबाहर पुलिस की टीम ने डीपूपारा दुर्गा मंदिर के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से 03 स्टील के धारदार चाकू और 01 चापड़ बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में गजानंद ध्रुव, रोहित पाल, अंकुश यादव और साहिल कौशल शामिल हैं। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें समाज में दहशत फैलाने की कोशिश हैं और इस पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...