BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; रेलवे स्टेशन पहुँचे RSS प्रमुख मोहन भागवत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचे। शाम 3:55 बजे वे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर उतरे, जहां उनका स्वागत स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अधिकारियों ने किया। स्टेशन को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में बदल दिया गया था। जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए। स्टेशन से बाहर निकलकर भागवत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना हो गए।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
