ChhattisgarhRaftaar News Cg

17 वर्षीय नाबालिक लड़की का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय नाबालिक लड़की प्रिया साहू का शव नाले में तैरता हुआ मिला। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के जुलुम गांव के पास की है। मृतका ग्राम भुरकुनी, थाना अभनपुर निवासी थी। जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे प्रिया साहू घर से बर्तन लेकर गांव के तालाब-नाले की ओर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन 30 अगस्त को जुलुम नाले में ग्रामीणों ने उसका शव पानी में तैरते देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता पुरन साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 54/25 धारा 194 BNSS के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मुजगहन थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि प्रिया पढ़ाई में तेज और शांत स्वभाव की लड़की थी। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...