ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नक्सलियों की जन अदालत में आदिवासी युवक की हत्या, कई नेताओं और अफसरों को धमकी……

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नक्सलियों की क्रूरता का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गांव में माओवादियों ने कथित जन अदालत लगाकर आदिवासी युवक मनेश नुरुटी की बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों ने मनेश पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की परतापुर एरिया कमेटी ने ली है और कई ग्रामीण नेताओं व पुलिस अधिकारियों को खुली धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात हथियारबंद नक्सली मनेश नुरुटी को उसके घर से जबरन उठाकर गांव के बीच ले गए। वहां पहले से ग्रामीणों को मीटिंग के बहाने इकट्ठा किया गया था। इस जन अदालत में माओवादियों ने मनेश समेत एक अन्य युवक पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की। इसके बाद मनेश को मौत की सजा सुनाते हुए उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद परतापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बैनर लगाकर इसकी जानकारी दी। माओवादियों ने पखांजूर थाना प्रभारी लक्षण केंवट समेत अन्य पुलिस अधिकारियों पर आदिवासियों को गोपनीय सैनिक बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही कोंगे पंचायत के सरपंच रामजी धुर्वा और डीआरजी से जुड़े जोयो, बुद्धु, आयतू, टुब्बा कोरेटी, धनी और अर्जून ताती को खुली चेतावनी देते हुए मौत की धमकी दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नक्सलियों की तलाश में क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...