BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हिरी पुलिस की कार्रवाई: चोरी गए टायर-डिस्क की 100 प्रतिशत बरामदगी; तीन आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार रुपये का माल बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिरी थाना पुलिस ने यार्ड से ट्रक के टायर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये मूल्य के चार टायर डिस्क सहित बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दीपक सिंह मरकाम निवासी बिलासपुर ने थाना हिरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम झल्फा स्थित विश्वकर्मा गैरेज में खड़ी ट्रक क्रमांक CG 04 PII 0757 से 9/20 साइज के चार टायर डिस्क सहित चोरी हो गए हैं। घटना 9 जून की रात 8 बजे से 10 जून की सुबह 9 बजे के बीच की बताई गई। चोरी गए टायरों की कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई थी। शिकायत के आधार पर थाना हिरी में धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान 16 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोजपुरी टोल प्लाजा के पास तीन युवक ट्रकों के टायर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि धीवर (27 वर्ष) निवासी सेमरताल, थाना कोनी, संदीप कश्यप (32 वर्ष) और शेखर चंद्राकर (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम गढ़वट, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी मालटन उर्फ मीनू बैसवाड़े के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी गए चारों टायर और डिस्क बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...