ChhattisgarhRaftaar News Cg

बीजापुर में नक्सलियों की दरिंदगी; शिक्षादूत कल्लू ताती की हत्या, ग्रामीण सहमे…..

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षादूत को निशाना बनाया है। गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा स्कूल में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती की नक्सलियों ने अपहरण कर हत्या कर दी। इस घटना से ग्रामीणों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक, कल्लू ताती का अपहरण नक्सलियों ने शुक्रवार शाम को उस समय किया जब वह स्कूल से लौट रहे थे। देर रात नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी। मृतक कल्लू ताती बीजापुर जिले के तोड़का गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, बंद पड़े स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से नक्सलियों ने अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 हत्याएं बीजापुर जिले में और 4 हत्याएं सुकमा जिले में हुई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षा के प्रसार में जुटे शिक्षादूतों को लगातार निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों और अध्यापकों में गहरी चिंता और भय का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...