BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस का तालापारा में जुआरियों पर शिकंजा, 11 आरोपी गिरफ्तार, 52 हजार नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने तालापारा इलाके में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। रोड किनारे ताश के पत्तों से कट पत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों के पास से 52 हज़ार रुपये नकद, 4 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। दरअसल, थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तालापारा के बजरंग चौक इलाके में कुछ युवक खुलेआम ताश के पत्तों से रुपये–पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई कर 11 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में तालापारा, संजय नगर, यदुनंदन नगर और विघा नगर इलाके के युवक शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 52 हजार रुपये नगद, 4 बाइक, 9 मोबाइल और ताश की गड्डी जब्त की है। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...