ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई; मध्यप्रदेश के 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 किलो 820 ग्राम गांजा जब्त…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा पुलिस और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन रोड अकलतरा के पास दबिश दी। यहां दो संदिग्ध युवक सूटकेस और बैग लिए खड़े थे। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 820 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है, बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल सिंह लोधी (28 वर्ष) और प्रदीप सिंह लोधी (21 वर्ष), दोनों निवासी जिला दमोह, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।अकलतरा पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के. साहू, प्र.आरक्षक राकेश चतुर्थी, आरक्षक अजीत सिंह राज, उमेश यादव और विजय राठौर की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशा कारोबार पर इसी तरह शिकंजा कसना जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...