ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क किनारे झाड़ियों में मिली लाश, गांव में मचा हड़कंप….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के नारागांव गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी। लाश देखने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक, सांकरा-नारागांव रोड के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला हत्या का है या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है। गांव में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...