ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खाना खा रहे युवक की घर में घुसकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तमनार थाना क्षेत्र में 27 अगस्त की रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सूरज धनवार और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आमाघाट फिटिंगपारा निवासी 25 वर्षीय सुजीत खलखो अपने परिचित सुरेश कुमार मिंज के घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव का ही सूरज धनवार अपने दो नाबालिग साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने हाथ-मुक्का और टांगी से हमला कर सुजीत की हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की। आखिरकार पुलिस ने तीनों को पूंजीपथरा-तमनार क्षेत्र के जंगल से दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए। इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय सूरज धनवार पिता सुकलाम्बर धनवार निवासी फिटिंगपारा दांदरी आमाघाट और उसके दो नाबालिग साथी शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...