BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पंप के केबल तार चोरी करने वाले चोर चढ़े पुलिस के हत्थे….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पंप के केबल तार बरामद किए गए हैं। दरअसल, 28 अगस्त को ग्राम मानिक चौरी, रैल्हा और कुकुर्दीकेरा के किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेतों में लगे पंप के केबल तार अज्ञात चोरों ने चुरा लिए हैं। शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने अलग-अलग तीन मामले दर्ज कर जांच शुरू की।

ये है गिरफ्तार आरोपी…..

मनीष पटेल (22 वर्ष)

सोहराब कुर्रे (19 वर्ष)

रिमून घृतलहरे (21 वर्ष)

सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 330 फीट पंप का केबल तार, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए आंकी गई है, बरामद कर जब्त किया। आरोपियों को 29 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। पचपेड़ी पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध कारोबार और चोरी जैसे अपराधों पर लगातार सख़्त कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...