ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने चौकी कोतबा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीते फरवरी माह का है, जब मृतक विनोद भूइहर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में मृतक के परिजन आरोपी की धमकी से डरे हुए थे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। लेकिन मृतक की बहन विमला प्रधान ने संदेह जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट में मौत को हत्या बताया गया। जांच में पता चला कि गांव में डीजे कार्यक्रम के दौरान आरोपी सुखनंदन भूइहर ने मृतक की पत्नी से छेड़छाड़ की थी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मृतक विनोद भूइहर पर हमला कर दिया और उसके सिर को सीसी रोड पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने मृतक की पत्नी और बेटी को धमकाकर घटना छिपाने को मजबूर किया था। मुखबिर की सूचना और गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुखनंदन भूइहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि टीम ने प्रोफेशनल तरीके से हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...