BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; संत गाडगे बाबा के आदर्शों से बनेगा समरस और विकसित छत्तीसगढ़: बोदरी में 150वीं जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, 42 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की दी सौगात, सामुदायिक भवन, खेल मैदान, स्कूल उन्नयन और तालाब सौंदर्यीकरण सहित कई बड़ी घोषणाएं!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संत शिरोमणि गाडगे बाबा के सेवा, स्वच्छता, समरसता और सामाजिक सुधार के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री रविवार को बिलासपुर जिले के बोदरी में कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने समारोह में लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित छह सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को नई गति देगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने संत गाडगे बाबा के जीवन को त्याग, सेवा, स्वच्छता और सामाजिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज से छुआछूत, अंधविश्वास और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छ भारत मिशन, संत गाडगे बाबा के स्वच्छता संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना है।

मुख्यमंत्री ने की सामुदायिक भवन की घोषणा…

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और विभिन्न समाजों की मांगों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कन्नौजे रजक समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 60 लाख रुपये तथा संत गाडगे भवन निर्माण हेतु 25 डिसमिल भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके अलावा सन्नडय कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 60 लाख रुपये और वर्मा समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने धमनी-चकरभाठा मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नत करने, बोदरी में एयरपोर्ट के समीप खेल मैदान उपलब्ध कराने तथा जोरा तालाब के सौंदर्यीकरण का भी ऐलान किया।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान…..

समारोह में समाज के पदाधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सम्मान समाज सेवा और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संत गाडगे बाबा के सामाजिक सुधार आंदोलनों और स्वच्छता के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, शिक्षा और मानव सेवा का अमूल्य संदेश दिया। वहीं विधायक धरमलाल कौशिक ने समाज की एकजुटता और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, पद्मश्री रामलाल बरेठ, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...