BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में पत्रकार पर हमले की कोशिश..वाहन चालक ने दी जान से मारने की धमकी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में पत्रकार पर हमले की कोशिश और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। ख्यावजा नगर तालापारा निवासी 43 वर्षीय पत्रकार शेख असलम ने वाहन चालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार घटना 28 अगस्त को दोपहर करीब 3.15 बजे की है। पत्रकार शेख असलम अपनी मोपेड क्रमांक CG10BA2037 से समाचार कवरेज के लिए निकले थे। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर जाते समय गोल्डन रंग की थार (क्रमांक CG04PH8457) का चालक तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कई बार उन्हें ओवरटेक कर टक्कर मारने की कोशिश करता रहा। आरोप है कि नेहरू चौक के बीच चौक में वाहन चालक ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों और अन्य पत्रकारों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित का कहना है कि पूरी वारदात का वीडियो उनके सहयोगियों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया है, वहीं चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी इसकी पुष्टि हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 296, 351(2) एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी वाहन व चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...