BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर शोषण, गर्भपात और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी यश यादव उर्फ बिट्टू (उम्र 21 वर्ष), निवासी बंगालीपारा, गली नंबर-3, सरकंडा, शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस सख्त है और आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...