ChhattisgarhRaftaar News Cg

खेत गए बुजुर्ग की नहर में डूबकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव, चप्पल मिलने से हुई आशंका पुख्ता……..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में गुरुवार को एक बुजुर्ग किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदी निवासी 65 वर्षीय मिलन पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिलन पटेल रोजाना की तरह सुबह खेत की देखभाल करने निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान नहर किनारे उनकी चप्पल मिली, जिसके बाद डूबने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के जरिए एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोपहर करीब 3:30 बजे नहर से शव बरामद किया और पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिलन पटेल अक्सर खेत के काम के लिए नहर किनारे जाते थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने बरसात के मौसम में जलाशयों और नहरों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...