ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बीमारी ठीक नहीं होने पर, भगवान से नाराज होकर मंदिरों में करने लगा चोरी, पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, 10 मंदिरों की दान पेटियां बना चुका था निशाना…..

 दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया है। यहां के यशवंत उपाध्याय नामक युवक ने गंभीर बीमारी से जूझने और लगातार इलाज के बोझ के चलते भगवान से नाराज होकर मंदिरों को ही अपना निशाना बना लिया। नाराजगी और गुस्से में वह जिले के कई मंदिरों की दान पेटियों को तोड़कर चोरी करता रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यशवंत ने अब तक 10 अलग-अलग मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी करने से पहले वह मंदिर की रेकी करता था। फिर अगले दिन अपनी जूपीटर गाड़ी से मंदिर के पास पहुंचकर कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी करता और कपड़े बदलकर पैदल मंदिर तक जाता। ताला तोड़कर चोरी करने के बाद लौटते समय वह फिर से कपड़े बदलता ताकि सीसीटीवी कैमरे में उसकी पहचान न हो सके। शातिर चोर मुख्य मार्ग का उपयोग भी नहीं करता था। वह चोरी के बाद गली-मोहल्लों के रास्तों से निकलता, ताकि किसी भी कैमरे में उसकी हरकत कैद न हो सके। इसके बावजूद शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा लगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों ने पुलिस को बड़ी मदद दी और उसकी पहचान कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2011-12 में मारपीट के एक मामले में वह जेल गया था। वहीं उसकी मुलाकात चोरी के अपराधियों से हुई और बाहर आने के बाद उसने मंदिरों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने यशवंत उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक रहें और अपने घर-दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...