ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मटिया में अवैध पत्थर खनन पर एक्शन: खनिज विभाग ने रेड मारकर पांच ठेकेदारों पर लगाई 2.90 करोड़ की पेनल्टी

रायपुर के मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की। पांच ठेकेदारों पर 2.90 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई और 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त की गईं। मामला न्यायालय में पेश किया गया है।

रायपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मटिया गांव से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां पत्थर के अवैध उत्खनन से जुड़े प्रकरण में खनिज विभाग ने पांच ठेकेदारों पर भारी जुर्माना लगाया है।

विभाग के आकलन के मुताबिक, सभी मामलों में मिलाकर 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपये की पेनल्टी तय की गई है। जांच के दौरान विभाग की टीम ने उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीनों पर भी कार्रवाई की। मौके से 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त की गई हैं। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

इन ठेकेदारों पर गिरी कार्रवाई की गाज

सहायक खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव के मुताबिक, मटिया गांव में सामने आए अवैध पत्थर उत्खनन के मामले में धनेश अग्रहरि, अभयकांत सिन्हा, अम्मी रेड्डी, महेश प्रीतवानी और मनोज साहू के खिलाफ प्रकरण तैयार किया गया है। विभागीय जांच और आकलन के बाद पांचों ठेकेदारों से संबंधित मामलों में कुल 2.90 करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई गई है।

कोर्ट में पहुंचा मामला

खनिज विभाग ने कार्रवाई के बाद प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। अब मामले में आगे की प्रक्रिया न्यायालयीन स्तर पर होगी। विभाग की ओर से अवैध उत्खनन में इस्तेमाल मशीनों को जब्त किए जाने के साथ संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जशपुर में 2.20 करोड़ का गांजा जब्त : मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो नशे की ख... मटिया में अवैध पत्थर खनन पर एक्शन: खनिज विभाग ने रेड मारकर पांच ठेकेदारों पर लगाई 2.90 करोड़ की पेनल... घर में घुसे चोर, CCTV कैमरे और कार की चाबी उड़ाई…सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली क्विड! गांधी जयंती पर एनटीपीसी सीपत में दिखा सेवा और सहभागिता का संगम; 300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने खेल... गांधी जयंती पर SECL मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश; ‘हैप्पी रन’ से दिया जनभागीदारी का संकल्प..... कोल लेवी घोटाला : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी 15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरो... श्मशान में 16 लोगों की मौजूदगी से हड़कंप; पूजा-पाठ, मुंडन और 60 नींबू ने बढ़ाया रहस्य..9 पर कार्रवाई... मुक्तिधाम का रास्ता बंद तो थम गया अंतिम सफर; ग्रामीण और जमीन मालिक आमने-सामने..प्रशासन ने खुलवाया रा... कोरबा सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला : दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, DNA जांच बनी अह...