BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

गांधी जयंती पर SECL मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश; ‘हैप्पी रन’ से दिया जनभागीदारी का संकल्प..सीएमडी हरीश दुहन समेत शीर्ष प्रबंधन ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान वसंत विहार कॉलोनी से गांधी उद्यान तक ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ आयोजित की गई, जिसमें एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हैप्पी रन वसंत विहार कॉलोनी से शुरू होकर एसईसीएल मुख्यालय स्थित नेहरू शताब्दी नगर के गांधी उद्यान में संपन्न हुई। कार्यक्रम में निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास, निदेशक वित्त डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी शामिल हुए।

गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि, स्वच्छता का लिया संकल्प……

गांधी उद्यान में आयोजित मुख्य समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन शामिल हुए। उन्होंने निदेशक मंडल के सदस्यों, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं जनभागीदारी से जुड़े विचारों को स्मरण करते हुए सभी से अपने कार्यस्थल और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश…..

कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत गांधी उद्यान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के निर्माण का संदेश दिया गया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति स्वयं सजग रहने के साथ ही प्रति वर्ष 100 घंटे यानी प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) वरुण शर्मा ने किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
घर में घुसे चोर, CCTV कैमरे और कार की चाबी उड़ाई…सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली क्विड! गांधी जयंती पर एनटीपीसी सीपत में दिखा सेवा और सहभागिता का संगम; 300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने खेल... गांधी जयंती पर SECL मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश; ‘हैप्पी रन’ से दिया जनभागीदारी का संकल्प..... कोल लेवी घोटाला : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी 15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरो... श्मशान में 16 लोगों की मौजूदगी से हड़कंप; पूजा-पाठ, मुंडन और 60 नींबू ने बढ़ाया रहस्य..9 पर कार्रवाई... मुक्तिधाम का रास्ता बंद तो थम गया अंतिम सफर; ग्रामीण और जमीन मालिक आमने-सामने..प्रशासन ने खुलवाया रा... कोरबा सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला : दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, DNA जांच बनी अह... गरियाबंद के आदिवासी छात्रावास में बड़ा हादसा : गर्म दाल से 9वीं के दो छात्र झुलसे, प्रबंधन पर लापरवा... यूथ कांग्रेस चुनाव पर अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप : फर्जी वोटिंग और चंदे से सदस्यता का दावा, CBI जांच ...