BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घर में घुसे चोर, CCTV कैमरे और कार की चाबी उड़ाई…सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली क्विड!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेना में चोरों ने रात के अंधेरे में एक घर को निशाना बनाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चोर पहले किचन की खिड़की का लोहे का ग्रिल उखाड़कर घर में दाखिल हुए और तीन CCTV कैमरे व कार की चाबी चोरी कर ली। इसके बाद घर के बाहर खड़ी रेनाल्ट क्विड कार क्रमांक CG15 DM5418 लेकर फरार हो गए। सुबह यही कार आयसर शो-रूम के पास जली हुई हालत में मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम अमसेना निवासी ओमप्रकाश कौशिक सेट्रिंग का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोने चले गए थे। उनकी रेनाल्ट क्विड कार रिश्तेदार राजकुमार कौशिक के घर के पास लॉक कर खड़ी थी। अगली सुबह करीब 7 बजे ओमप्रकाश की नजर किचन की खिड़की पर पड़ी तो लोहे का ग्रिल उखड़ा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर की जांच करने पर बाहर और अंदर लगे तीन CCTV कैमरे गायब मिले। फ्रिज के ऊपर रखी कार की चाबी भी नहीं थी।

कार तलाशने निकले तो शो-रूम के पास मिला जला हुआ वाहन……

CCTV कैमरे और कार की चाबी चोरी होने का पता चलते ही ओमप्रकाश कार खड़ी करने वाली जगह पहुंचे, लेकिन वहां से कार गायब थी। आसपास तलाश करने पर जानकारी मिली कि अमसेना स्थित आयसर शो-रूम के बगल में कार जली हुई हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंचने पर क्विड पूरी तरह जली हुई मिली। इससे वारदात और भी रहस्यमय हो गई। प्रार्थी के मुताबिक अज्ञात आरोपी रात 10 बजे से सुबह 7 बजे के बीच घर में घुसा और CCTV कैमरों तथा कार की चाबी चोरी करने के बाद कार लेकर फरार हो गया। बाद में कार को शो-रूम के पास ले जाकर आग लगा दी गई।

करीब दो लाख का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस…….

चोरी गई कार और अन्य सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। प्रार्थी की शिकायत पर हीर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए), 326(जी) और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपी की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल घर में चोरी के बाद कार को आग के हवाले किए जाने की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
घर में घुसे चोर, CCTV कैमरे और कार की चाबी उड़ाई…सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली क्विड! गांधी जयंती पर एनटीपीसी सीपत में दिखा सेवा और सहभागिता का संगम; 300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने खेल... गांधी जयंती पर SECL मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश; ‘हैप्पी रन’ से दिया जनभागीदारी का संकल्प..... कोल लेवी घोटाला : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी 15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरो... श्मशान में 16 लोगों की मौजूदगी से हड़कंप; पूजा-पाठ, मुंडन और 60 नींबू ने बढ़ाया रहस्य..9 पर कार्रवाई... मुक्तिधाम का रास्ता बंद तो थम गया अंतिम सफर; ग्रामीण और जमीन मालिक आमने-सामने..प्रशासन ने खुलवाया रा... कोरबा सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला : दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, DNA जांच बनी अह... गरियाबंद के आदिवासी छात्रावास में बड़ा हादसा : गर्म दाल से 9वीं के दो छात्र झुलसे, प्रबंधन पर लापरवा... यूथ कांग्रेस चुनाव पर अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप : फर्जी वोटिंग और चंदे से सदस्यता का दावा, CBI जांच ...