BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

गांधी जयंती पर एनटीपीसी सीपत में दिखा सेवा और सहभागिता का संगम; 300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने खेलकूद महोत्सव में लिया हिस्सा..सफाई मित्रों का सम्मान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एनटीपीसी सीपत में शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधी जयंती समारोह में स्वच्छता का संदेश देने के साथ सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित किया गया। वहीं संविदा श्रमिकों की सहभागिता और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) विकास खरे ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी एजेंसियों के सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की थीम पर आधारित स्वच्छता पखवाड़े के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता से ही इसे जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।

300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने दिखाया दमखम……

गांधी जयंती के अवसर पर बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेलकूद महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विकास खरे ने किया। आयोजन का उद्देश्य एनटीपीसी सीपत के संचालन और उत्कृष्ट प्रदर्शन में संविदा श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना तथा उनके बीच आपसी सहभागिता, टीम भावना और भाईचारे को मजबूत करना रहा। खेलकूद महोत्सव में किक द बॉल, हिट द स्टंप, गोला फेंक, होल्ड द ब्रिक्स, बैक रेस सहित करीब 15 अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 300 से अधिक संविदा श्रमिकों ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन में यूनियन, एसोसिएशन एवं स्पोर्ट्स काउंसिल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

सफाई मित्रों को सम्मान, योगदान को सराहा…..

गांधी जयंती समारोह के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी सीपत के सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई मित्रों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वच्छता व्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मेंटिनेंस) लिंगम वेंकट रेड्डी, प्रमुख (मानव संसाधन) भक्त बत्सल पात्रा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य तथा बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
घर में घुसे चोर, CCTV कैमरे और कार की चाबी उड़ाई…सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली क्विड! गांधी जयंती पर एनटीपीसी सीपत में दिखा सेवा और सहभागिता का संगम; 300 से ज्यादा संविदा श्रमिकों ने खेल... गांधी जयंती पर SECL मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश; ‘हैप्पी रन’ से दिया जनभागीदारी का संकल्प..... कोल लेवी घोटाला : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी 15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरो... श्मशान में 16 लोगों की मौजूदगी से हड़कंप; पूजा-पाठ, मुंडन और 60 नींबू ने बढ़ाया रहस्य..9 पर कार्रवाई... मुक्तिधाम का रास्ता बंद तो थम गया अंतिम सफर; ग्रामीण और जमीन मालिक आमने-सामने..प्रशासन ने खुलवाया रा... कोरबा सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला : दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, DNA जांच बनी अह... गरियाबंद के आदिवासी छात्रावास में बड़ा हादसा : गर्म दाल से 9वीं के दो छात्र झुलसे, प्रबंधन पर लापरवा... यूथ कांग्रेस चुनाव पर अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप : फर्जी वोटिंग और चंदे से सदस्यता का दावा, CBI जांच ...