ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भीख मांगने वाली महिला के घर ढाई लाख की चोरी, तीज मनाने गई थी तभी चोरों ने किया हाथ साफ…..

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नाहंदा गांव से हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। यहां भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से ढाई लाख रुपये चोरी हो गए। वारदात उस समय हुई, जब महिला तीज पर्व मनाने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर गई हुई थी। जानकारी के मुताबिक नाहंदा गांव निवासी अमृत वैष्णव भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती हैं। संतानहीन अमृत गांव-गांव जाकर भीख मांगती हैं और इसी से अपना गुजारा करती हैं। हाल ही में उन्होंने 29 जुलाई 2024 को अपने घर का एक हिस्सा गांव के जितेंद्र पटेल को 2 लाख 50 हजार रुपये में बेचा था। इसके अलावा भीख से जुटाए 4 हजार रुपये भी उनके पास थे। यह पूरी रकम उन्होंने घर में एक पेटी के अंदर स्टील के डिब्बे में रखी थी, जिसे दो तालों से बंद किया गया था। 25 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे अमृत वैष्णव घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर तीज मनाने के लिए पीपरखार गांव स्थित होम गिरी महराज के घर चली गई थीं। 27 अगस्त की शाम करीब 4 बजे जब वे लौटीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पेटी के दोनों ताले उखड़े हुए थे और उसमें रखे 2 लाख 54 हजार रुपये गायब थे। घटना की जानकारी महिला ने आसपास के लोगों और ग्राम कोटवार को दी। इसके बाद वे देवरी थाने पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का मुआयना कर टीम सुराग तलाश रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...