ChhattisgarhRaftaar News Cg

डॉक्टर का आदिवासी युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल!..गांव में पंचायत और फिर आत्महत्या– खबर पढ़कर जानिए चौंकाने वाली कहानी!

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) छावनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. बीके राठौर के रूप में हुई है, जो कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में पदस्थ थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले डॉ. राठौर का एक आदिवासी युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो को लेकर युवती ने डॉक्टर पर इलाज के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद डॉ. राठौर चारामा से भिलाई लौट आए थे और आत्मग्लानि व बदनामी के डर से उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। सूत्रों के मुताबिक गांव में इस मामले को लेकर एक सामाजिक बैठक भी हुई थी, जिसका उल्लेख डॉक्टर द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में किया गया है। नोट में बैठक में शामिल कुछ लोगों के नाम भी दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी छावनी एवं थाना छावनी की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...