BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशे की दवा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 150 नाइट्राजेपाम टैबलेट बरामद……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर 150 नाइट्राजेपाम टैबलेट बरामद किए हैं। थाना तारबाहर पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमन सिंघल नामक युवक नशे का सामान सप्लाई करता है। पुलिस ने ट्रैप बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से 150 नाइट्राजेपाम टैबलेट जब्त की गईं। यह दवा अनिद्रा के इलाज में इस्तेमाल होती है, लेकिन नशे के रूप में इसका दुरुपयोग बेहद खतरनाक माना जाता है। दरअसल, इस कार्रवाई का संबंध 25 अगस्त की रात तितली चौक मार्ग पर हुई चाकूबाजी से है। उस घटना में नशे की हालत में तीन युवकों ने शहडोल निवासी समीर यादव पर हमला किया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो नाबालिगों और अमन सारथी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि इन युवकों को नशे का सामान राहुल नामक युवक मुहैया कराता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 49 के तहत दुष्प्रेरणा का आरोपी बनाया। राहुल से पूछताछ के बाद अमन सिंघल का नाम सामने आया और पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। फिलहाल आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि अब केवल अपराध करने वालों पर ही नहीं, बल्कि नशे का सामान उपलब्ध कराने वाले हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुँचकर सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...