ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

8 साल के मासूम का अपहरण, चचेरा भाई निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने 48 घंटे में बच्चे को सकुशल कराया बरामद…….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र से अपहृत 8 वर्षीय बालक को पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। दरअसल, 25 अगस्त की शाम लगरा गांव से यह मासूम अचानक गायब हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल साइबर टीम और थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए। तकनीकी जांच और करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि बच्चे के अपहरण की साजिश उसके ही चचेरे भाई राहुल टंडन ने रची थी। जमीन विवाद और फिरौती के लालच में राहुल ने अपने दोस्तों प्रशांत मैना और उमेश दिवाकर के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की मांग करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है और उनके कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त किए हैं। वहीं, अपहृत बालक को जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के करीआम इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की, लेकिन साइबर टीम की सतर्कता से पूरी साजिश का भंडाफोड़ हो गया। जांजगीर-चांपा पुलिस की तत्परता और साइबर टीम की सक्रियता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। मासूम सकुशल घर लौट आया है और अपहरण की इस  सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...