BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: विस्थापन कार्य के दौरान लाइट बंद करने गए लाइन मेन से मारपीट कर JCB में तोड़फोड़ करने वाले पिता, पुत्र को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार..की जा रही अन्य आरोपियों की तलाश……

बिलासपुर: ( प्रांशु क्षत्रिय ) बुधवार को शहर में नगर निगम के विस्थापन कार्य के दौरान बिजली लाइन बंद करने गए, लाइन मेन से मारपीट एवं निगम की गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 2 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं, वहीं अन्य आरोपियों की पता तालाश की जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुरेश बरुआ (कार्यपालन अभियंता नगर निगम बिलासपुर) ने सरकंडा थाने में रिर्पोट दर्ज कराया कि, बुधवार को संजय नगर चांटीडीह से अशोक नगर में विस्थापन का कार्य किया जा रहा था, जिस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी को बुलाकर लाइन को बंद कराया जा रहा था।

इसी बीच चंद्रप्रकाश तिवारी एवं उसका लड़का गेविस तिवारी अपने अन्य साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए आए और बिजली बंद करने गए लाइन मेन जागेश्वर साहू को लाइन बंद करने वाले तुम कौन होते हो कहते हुए, हाथ मुक्का, लकड़ी के बत्ता से मारने लगे और नगर निगम के विस्थापन कार्य में लगे जेसीबी क्रमांक CG 04 L 2448 को भी तोड़फोड़ कर दिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले उन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद मामला विवेचना में लिया और थाना प्रभारी सरकंडा तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की गई। जिस दौरान आरोपी चंद्रकुमार तिवारी पिता स्व.देवी प्रसाद तिवारी उम्र 55 वर्ष व गेविस प्रसाद तिवारी पिता चंद्रकुमार तिवारी उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तालाश की जा रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत!