BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

BILASPUR: बड़े भाई और बेटे ने मिलकर छोटे भाई का किया मर्डR, सीपत पुलिस कर रही मामले की जांच………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध जमीन के नाम से 2 सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था, यहीं विवाद गुरुवार को हत्या का रूप ले लिया, जिसमें बड़े भाई एवं उसके बेटे के द्वारा अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

सीपत थाना के एसएआई शिव बक्साल एवं आरक्षक देवानंद चंद्राकर से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम राख निवासी नवल किशोर पिता काशीराम और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह का विवाद गुरुवार को ग्राम के ही डैम मोहल्ले के खेत में हुआ। जो विवाद मारपीट का रूप ले लिया, जहां बड़े भाई नवल किशोर पिता काशीराम उम्र 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर पिता नवल किशोर उम्र 39 वर्ष के द्वारा मृतक मनोहर अंगारे पर धारदार रापा एवं टांगिया से हमला कर दिया गया। इस धारदार हथियार से हमलें के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सीपत पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी नवल किशोर एवं रामेश्वर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया हैं, जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ... खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का...