BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गणेश पंडाल को लेकर बवाल, महिला से मारपीट, बीयर की बोतल फेंकने से गंभीर चोटें….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तालापारा मिनीमाता नगर में लाइट डेकोरेशन के दौरान साधेलाल गेंदले अपने परिवार के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। हमले के दौरान पंडाल में मौजूद लोग किसी तरह बच निकले, लेकिन इसी बीच साधेलाल के बेटों ने भी विवाद बढ़ा दिया और मां-बहन की गालियां देते हुए हंगामा मचाया। झगड़ा शांत कराने आई पीड़िता की मां पर आरोपी समीर गेंदले ने बीयर की बोतल फेंक दी, जो महिला के चेहरे पर जा लगी। इससे उनके नाक, मुंह और दांत बुरी तरह जख्मी हो गए और खून बहने लगा। वहीं आरोपी साहिल गेंदले ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...