ChhattisgarhRaftaar News Cg

एनटीपीसी लेबर कॉलोनी में सिलेंडर लीक से हादसा, आधा दर्जन मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छपोरा स्थित एनटीपीसी प्लांट की लेबर कॉलोनी में सोमवार देर शाम सिलेंडर लीक से बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से अचानक गैस लीक होने पर आग भड़क गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए। घटना सोमवार रात करीब 7 बजे की बताई जा रही है। हादसे में झुलसे मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य मजदूरों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। झुलसे मजदूरों की पहचान सरवानी निवासी खीरराम पटेल (36), सक्ती निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव (44), बिहार निवासी मंजय कुमार (22), खरसिया सरवानी निवासी उपेन्द्र डनसेना (38) समेत सात लोगों के रूप में हुई है। ये सभी एनटीपीसी लारा में कार्यरत हैं और लेबर कॉलोनी में रह रहे थे। सूचना पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सिलेंडर लीक होने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...