Raftaar News Cg

दिल दहला देने वाली खबर…..बेटे ने की मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, गिरफ्तारी के बाद गाता रहा गाना!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुनकुरी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। और हैरानी की बात ये रही कि इस निर्मम हत्या के बाद आरोपी गाना गाता रहा। कुनकुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले जीत राम यादव ने अपनी मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वारदात इतनी नृशंस थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग यह सब देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी बेटे राजू राम को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही। यही कारण है कि हत्या करने के बाद वह वहीं खड़े होकर गाना गाने लगा। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा – आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टि में उसकी मानसिक स्थिति असामान्य प्रतीत हो रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। सभी एंगल से मामले की पड़ताल की जाएगी।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। परिवार और आसपास के लोगों से भी बयान लिए जा रहे हैं। असली वजह क्या है, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।कुनकुरी की यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सवाल यह है कि एक बेटा आखिर किन हालातों में इतना बेरहम हो सकता है कि अपनी ही मां की हत्या कर दे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...